मुजफ्फर नगर, फरवरी 25 -- भोपा । सीकरी पुलिस चौकी पर लापरवाही का बड़ा मामला प्रकाश में आया है । जहां ग्राम प्रधान ने पुलिस से अपनी रसूखदारी का प्रदर्शन करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर प्रताड़ित करते हुए दो युवकों से माफी मंगवाई वहीं माफी मांगते हुए युवकों की वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। हालांकि हिंदुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है । वीडियो के वायरल होने के बाद मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त हो गया है। गांव सीकरी में फैली गंदगी की वीडियो फिल्म बनाकर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करना दो यूट्यूबरों को भारी पड़ गया। ककरौली गांव निवासी युवक शोयब व समीर द्वारा सीकरी गांव मे फैली गंदगी की वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर प्रसारित किया गया। वीडियो के इंस्टाग्राम आदि पर वायरल होने के बाद गुस्साएं ग्राम प्रधान द्वारा युवकों के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.