पुलिस चौकी पर पानी की छबील लगाई
फरीदाबाद, मई 26 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। झुलसाती गर्मी और तेज धूप के बीच मंगलवार को सेक्टर-15ए पुलिस चौकी का नजारा कुछ अलग दिखाई दिया। यहां पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था संभालने के साथ-साथ राहगीरों की प्यास बुझाते नजर आए। चौकी की ओर से ठंडे पानी की छबील लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई गई। सोमवार दोपहर के समय चौकी के बाहर से गुजरने वाले बाइक सवारों, ऑटो चालकों, रिक्शा चालकों और पैदल राहगीरों को उप निरीक्षक शिव कुमार मनोज कुमार व अन्य पुलिस कर्मियों ने रोक-रोक कर ठंडा पानी पिलाया। गर्म हवाओं के बीच ठंडा पानी मिलने से लोगों के चेहरे खिल उठे। कई लोगों ने पुलिस के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं। यह भी पढ़ें- सिविल डिफेंस ने लगाया शिविर, राहगीरों को बांटा शरबत छबील में पानी के साथ लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.