बाराबंकी, अप्रैल 26 -- बेलहरा। नगर पंचायत बेलहरा में इन दिनों गैर जनपद से पीली मिट्टी लाकर दर्जनों स्थानों पर महंगे दामों पर बेचने का खेल खुलेआम चल रहा है। पुलिस चौकी के पास ही यह वाहन खड़े होते हैं, फिर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सब प्रशासन की जानकारी में हो रहा है। बेलहरा पुलिस चौकी के ठीक सामने से दिनभर ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पीली मिट्टी लादकर गुजरती रहीं। ओवरलोडिंग और लगातार आवाजाही के कारण नगर की सड़कों पर कई बार जाम की स्थिति बन गई, जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। ओवरलोड मिट्टी लदे ट्रैक्टरों के लगातार चलने से नगर की सड़कें भी टूटने लगी हैं। सड़क पर गिरी मिट्टी से फिसलन हो रही है, जिससे दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.