पुलिस चौकी के सामने आढ़ती की दुकान से अलमारी उठा ले गए बदमाश, 50 हजार रुपये पार किए
इटावा औरैया, जून 13 -- इटावा। नवीन मंडी परिसर में पुलिस चौकी के सामने स्थित एक आढ़ती की दुकान को निशाना बनाकर बदमाशों ने शुक्रवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश दुकान से लोहे की अलमारी ही उठाकर ले गए और उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। अलमारी में रखे जरूरी कागजात निकालकर दुकान के पास ही जला दिए। घटना के बाद मंडी के व्यापारियों में रोष और दहशत का माहौल है। नवीन मंडी स्थित आढ़ती सतीश यादव की दुकान पर शुक्रवार रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। दुकान में ताला नहीं लगा था और एक पल्लेदार दुकान के बाहर कूलर के पास सो रहा था। कूलर की तेज आवाज का फायदा उठाते हुए चोर दुकान के अंदर घुस गए और वहां रखी लोहे की अलमारी को उठाकर ले गए। पास में ही दुकानों के पीछे अलमारी के दरवाजे तोड़कर उसमें रखे करीब 50 हजार रुपये निकाल लिए। अलम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.