प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 20 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पृथ्वीगंज पुलिस चौकी के बगल मकान व दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में 30 मई की शाम हुए बवाल के मामले में आरोपियों पर पुलिस ने इनाम घोषित किया था। उसमें से 10 हजार के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रमईपुर दिशिनी गांव निवासी ग्राम प्रधान इंद्रधर दुबे और अरविंद मिश्रा के बीच जमीन का विवाद काफी समय से चल रहा है। विवादित जमीन पृथ्वीगंज पुलिस चौकी के बगल की बताई जाती है। विवादित जमीन पर दुकानें बनी हुई थीं। आरोप है कि 30 मई की शाम सैकड़ों लोग जेसीबी लेकर पहुंच गए। बिना कुछ पूछे ही दुकान-मकान को ढहाना शुरू कर दिया। इसकी सूचना पहुंचे अरविंद मिश्रा ने विरोध किया तो मारपीट हो गई। अरविंद का आरोप है कि उनपर फायरिंग की गई। दुकान से तीन लाख रुपये लूटकर भी आरोपी भाग निकले। अरविंद मिश्रा ...