गाज़ियाबाद, जून 2 -- गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में लोहिया नगर पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजनगर निवासी अलका खुराना ने सिहानी गेट थाने में शिकायत देकर बताया कि 27 मई की शाम वह अपने बेटे के साथ बाइक से लोहिया नगर की ओर जा रही थी। शाम के समय जब वह लोहिया नगर पुलिस चौकी के सामने पहुंचीं तो सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह और उनका बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार कार ने हाईकोर्ट अधिवक्ता की मां को मारा धक्का, हालात गंभीर लोगों ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद कार च...