मेरठ, फरवरी 18 -- सरधना। मंगलवार को पुलिस चौकी के निकट नाला चौक होने से जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। गलियों के अलावा पुलिस चौकी परिसर में पानी भर गया। देर शाम तक पानी सड़क तथा चौकी में भरा रहा, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पालिका कर्मचारी ने घंटों मशक्कत कर नाले की सफाई की जिसके बाद जलभराव से निजात मिल पाई। स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले की पुलिया नीची है, जिसके चलते उसमें कूड़ा करकट अट जाता है और वह चौक हो जाता है। मंगलवार को नाला अचानक से चौक हो गया जिसके बाद नाले का पानी सड़क पर आ गया। आसपास की गलियों के अलावा पानी पुलिस चौकी परिसर में भर गया। देर शाम तक पानी सड़कों पर भरा रहा, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पालिका अधिकारियों ने तुरंत सफाई कर्मचारियों की टीम को मौके प...