मेरठ, जनवरी 6 -- सरधना। रविवार देर रात बदमाशों ने कस्बा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर खड़ी दो बसों व एक क्रेन में चोरी की घटना को अंजाम दिया। बदमाश तीनों वाहनों की बैट्री चोरी करके ले गए। वाहन संचालकों ने थाने में घटना की तहरीर दी है। बता दें कि कस्बा चौकी क्षेत्र में मेरठ रोड पर सड़क किनारे वाहन खड़े होते हैं। रविवार देर रात बदमाशों ने वाहनों को अपना निशाना बनाया। उन्होंने चांद की बस में लगी दो बेट्री चोरी कर ली। इसके अलावा मुजम्मिल की बस से दो बैट्री, मनव्वर की क्रेन से एक बैट्री चोरी कर ली। सोमवार सुबह मालिक अपने वाहन लेने पहुंचे तो गाड़ी स्टार्ट नहीं हुई। चेक करने पर पता चला कि वाहनों से बैट्री चोरी हो चुकी हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल करके वापस लौट आई। पीड़ितों ने थाने में घटना की तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...