पुलिस चौकसी के बीच गिरिडीह में शांतिपूर्ण तरीके से मनी बकरीद
गिरडीह, मई 29 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में गुरुवार को ईद उल अजहा यानी बकरीद का पर्व सौहार्द माहौल में मना। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह निर्धारित समय पर ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की। इस दौरान देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं। इस दौरान पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। नमाज के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद लोगों ने घरों में कुर्बानी की रस्म अदा की। पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। बच्चे काफी उत्साहित दिखे। वे नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के घर बधाई देने पहुंचे। यह भी पढ़ें- गिरिडीह में सौहार्द माहौल में मना बकरीद का पर्व इधर पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पहले से ही अलर्ट था। सभी ईदगाहों और संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.