मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- गायघाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चोरनियां में मंगलवार की देर रात रात पॉक्सो एक्ट के आरोपित को गिरफ्तार करने गई पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर फायरिंग और पथराव किया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ फायरिंग में गोली लगने से 55 वर्षीय किसान जगतवीर राय की मौत हो गई। मृतक बीच-बचाव करने पहुंचे थे। ग्रामीणों की ओर से हमले में थानेदार सहित चार पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने शव को घटनास्थल पर रखकर थानेदार की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। मृतक के परिजन थानेदार की बर्खास्तगी की मांग पर अड़े थे। मौके पर पहुंचे ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर, एसडीपीओ पूर्वी-1 अलय वत्स, एसडीपीओ पूर्वी-2 मनोज कुमार सिंह एवं पूर्वी अनुमंडल पदाधिकारी तु...