मोतिहारी, अप्रैल 26 -- पहाड़पुर, निसं। पुलिस के साथ अभद्रता के मामले में गिरफ्तार दो महिलाएं शनिवार देर शाम मटियरिया चौक के समीप पुलिस को चकमा देकर फरार हो गईं, इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए पहाड़पुर पुलिस ने हरसिद्धि पुलिस के सहयोग से दोनों आरोपितों को देर रात पुनः गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों महिलाओं को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया था, लेकिन नाम मिलान में गड़बड़ी होने के कारण कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस दोनों को वापस पहाड़पुर ला रही थी। इसी दौरान रास्ते में शौच का बहाना बनाकर दोनों महिला आरोपित पुलिस को चकमा देकर फरार हो गईं। यह भी पढ़ें- बिहार में हैवानियत का खेल; ननद और भौजाई से गैंगरेप, 2 गिरफ्तार, 4 फरार आरोपियों की तलाश घटना की जानकारी मिलते ...