सीतामढ़ी, मार्च 1 -- सीतामढ़ी। ब्रह्मर्षि सेना के पूर्व अध्यक्ष राममनोहर उर्फ गणेश शर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले में डुमरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस पूर्व अध्यक्ष की हत्या में लाइनर की भूमिका निभाने वाले सिग्मा गैंग से जुड़े तीन बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लाइनरों की पहचान गाढ़ा थाना क्षेत्र के मानिकचौक गांव निवासी मो. नेयाज आलम, हर्ष राज और गौरव कुमार के रूप में की गई है। इनकी गिरफ्तारी में बीते दिनों पकड़े गए गैंग के शार्प शूटर व 25 हजार के इनामी बदमाश सूरज पाठक से पूछताछ के दौरान साजिश की अहम कड़ी सामने आई, जिसके आधार पर पुलिस ने तीन और आरोपितों को धर दबोचा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूरज पाठक ने हत्या की साजिश में लाइनर की भूमिका निभाने वाले युवकों के नाम उजागर किए। इसके बाद डुमरा थाना पुलिस ने विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.