समस्तीपुर, फरवरी 27 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बस्ती पश्चिम पंचायत के डुमैनी गांव में रविवार को उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब पुलिस द्वारा पकड़े गए 30 लीटर देशी शराब के साथ एक धंधेबाज को परिजनों और ग्रामीणों ने जबरन पुलिस वाहन से उतार लिया। इस दौरान एएलटीएफ पुलिस और ग्रामीणों के बीच धक्का-मुक्की एवं हाथापाई की भी सूचना है। जानकारी के अनुसार एएलटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि डुमैनी गांव में घर के छत पर एवं जमीन के नीचे देशी शराब का निर्माण किया जाता है। इसी सुचना पर डुमैनी गांव में एएलटीएफ अफरोज आलम के नेतृत्व में टीम छापेमारी करने पहुंची थी। जहां 30 लीटर देशी शराब के साथ हरेन्द्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शराब बनाने के फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया। पुलिस आरोपी को अपने वाहन से थाना ले जा रही थी, तभी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.