भागलपुर, मार्च 1 -- सनोखर थाना परिसर में शनिवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें भागलपुर के एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने आमलोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को थाना स्तर पर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, ताकि लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान हो सके। कार्यक्रम में क्षेत्र से कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई, हालांकि पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग उठी। तैलोधा पंचायत के अफजलपुर गांव निवासी बमबम मंडल ने बिजली विभाग से जुड़ी शिकायत रखी। वहीं अरार पंचायत के उपमुखिया मोहम्मद अब्दुल्ला ने रमजान माह में बच्चा चोरी की अफवाहों के कारण भिखारियों के नहीं आने की बात कहते हुए जागरूकता अभियान चलाने की मांग की। इस पर एसएसपी ने लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.