पुलिस खिलाड़ियों ने प्रतियोगिताओं में हासिल किया पहला और तीसरा स्थान
हरदोई, अगस्त 13 -- हरदोई, संवाददाता। पुलिस विभाग के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो समूह प्रतियोगिता में हरदोई की महिला आरक्षी बबीता चौधरी ने प्रतिभाग कर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं अंबेडकरनगर में आयोजित लखनऊ जोन की 43वीं अंतरजनपदीय बैडमिंटन समूह प्रतियोगिता में हरदोई की महिला और पुरुष टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मुख्य आरक्षी राजीव यादव, आरक्षी प्रियांशु कुमार, सन्नी कुमार, यशवंत कुमार, पूजा चौहान, अवनीश कुमार, वीरेंद्र कुमार और महिला आरक्षी कवलजीत चौधरी ने प्रतिभाग किया। बुधवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.