गुमला, अप्रैल 3 -- गुमला, प्रतिनिधि। गुमला पुलिस क्लब में शुक्रवार को पुलिस अवर निरीक्षक लक्ष्मण कुमार साई के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सदर थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली, सार्जेंट मेजर अभिमन्यु कुमार तथा क्षेत्रीय मंत्री बीरेंद्र प्रताप ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की। लक्ष्मण मूल रूप से बिहार के भागलपुर जिले के निवासी हैं। उन्होंने अपने जीवन के 39 वर्ष,एक महीना और 15 दिन पुलिस सेवा को समर्पित किया। उनकी बहाली 16 फरवरी 1987 को बिहार में हुई थी। इसके बाद उन्होंने विभिन्न जिलों में अपनी सेवा दी और वर्ष 2024 में गुमला में पदस्थापित हुए। यहीं से वर्ष 2026 में वे सेवानिवृत्त हुए। समारोह के दौरान उन्हें पुष्पमाला ,अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व उपहार देकर सम्मान...