पुलिस को सौंपा गया नेपाली नागरिक का शव
बगहा, सितम्बर 1 -- बगहा। गंडक नदी के रास्ते मृत व्यक्तियों के शव के बहकर आने का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं शुक्रवार की शाम भारत-नेपाल सीमा के गंडक बराज के 6 नंबर फाटक भारतीय क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति के शव के आने की सुचना पर वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में पहुंच कर शव को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल बगहा भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम के उपरांत नेपाली नागरिक के शव को बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी, बगहा डीएसपी निहार भूषण की मौजूदगी में वाल्मीकि नगर पुलिस के द्वारा विनयी त्रिवेणी नेपाल पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरेश पाल को शव को सौंप दिया गया। इस अवसर पर वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार,पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार के अलावा कई अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- फिर बढ़ने लगा गंडक नदी का जलस्तरनिचले इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.