गिरडीह, जनवरी 5 -- बगोदर। यदि आप घर को बंद कर पूरे परिवार के साथ कहीं बाहर जा रहे हैं या फिर आप अपने घर में ताला बंद कर कहीं बाहर रहते हों तब आपको इस बात की जानकारी पुलिस को देनी चाहिए। पुलिस अपने स्तर पर आपकी संपत्ति की सुरक्षा करेगी। पुलिस को आपकी मेहनत की कमाई की चिंता है। उसे इस बात की चिंता की है कि आपकी मेहनत की कमाई कहीं चोरी न कर ली जाए। बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने ऐसी अनोखी पहल शुरू की है। चोरी व डकैती की घटना पर विराम लगाने को लेकर व बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत विधि - व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस ने आम लोगों से यह अपील की है।‌ थाना प्रभारी ने कहा है कि बगोदर के ऐसे नागरिक जो किसी कारणवश अपने घर को बंद कर बाहर रहनेवाले हैं, वे प्रस्थान से पूर्व अपने आ...