रामपुर, जून 6 -- टांडा। मुख्य सदर बाजार स्थित सर्राफा की दुकान से अवतार ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी के खुलासे को स्थानीय पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए मात्र कुछ ही दिनों में चोरी का खुलासा कर दिया था। पुलिस द्वारा चोरी के खुलासे की कार्रवाई से खुश होकर श्री सर्राफा कमेटी टांडा द्वारा व्यापारियों ने मुख्य बाज़ार में एक सम्मान समारोह आयोजित कर प्रभारी निरीक्षक और उनकी पूरी टीम पुलिस को सम्मानित किया है। इस दौरान श्री सराफा कमेटी के अध्यक्ष हितेश कुमार रूहेला, संरक्षक विनोद कुमार वर्मा, महामंत्री अश्वनी कुमार वर्मा, गौरव वर्मा, अमित वर्मा, गौरव शर्मा, विपिन वर्मा, मोहित वर्मा, प्रशांत गुप्ता, विकास गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...