धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। पुलिस मुख्यालय से धनबाद को मिले पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सोमवार को डीसी आदित्य रंजन और एसएसपी प्रभात कुमार ने रवाना किया। डीसी ने कहा कि नए वाहन शामिल होने से पुलिस की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। शहर के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। बताया कि प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना पर काम चल रहा है। दुर्गा पूजा से पहले कैमरे स्थापित कर दिए जाएंगे। एसएसपी ने कहा कि मुख्यमंत्री से सभी जिलों को नए वाहन दिए गए हैं। धनबाद को 40 बोलेरो के साथ 45 हाईस्पीड बाइक उपलब्ध कराई गई है। मौके पर नगर आयुक्त आशीष गंगवार, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, लोकेश बारांगे, धीरेंद्र नारायण बंका, पुरुषोत्तम सिंह उपस्थित थे।नए वाहनों के साथ फ...