सराईकेला, जून 2 -- सरायकेला । 'प्रोजेक्ट डिवाइस' और केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल के समन्वय से पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मई माह के दौरान चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 133 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इन सभी मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों (धारकों) को पहचान कर सुरक्षित सुपुर्द कर दिया है। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। तकनीक और टीमवर्क से मिली सफलता यह भी पढ़ें- अलर्ट! सेकंड-हैंड मोबाइल खरीदने से पहले पढ़ लें राजस्थान पुलिस की यह वार्निंगपुलिस की विशेष टीम पुलिस अधिक्षक निधि द्वेविदी के अनुसार, मोबाइल चोरी और गुमशुदगी की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए 'प्रोजेक्ट डिवाइस' के तहत एक विशेष टीम काम कर रही है। इस टीम ने भारत सरकार के दूरसंचार वि...