पुलिस को नशे के खिलाफ चलाये अभियान में मिली बड़ी सफलता
रुद्रपुर, जुलाई 24 -- सितारगंज। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सितारगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में 150 ग्राम अफीम, 162 ग्राम चरस और 9.32 ग्राम स्मैक के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त एक कार, दो मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी बरामद कर जब्त कर लिए। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि गुरुवार को कस्बा प्रभारी एसआई कैलाश सिंह देव की टीम ने बिजटी रोड स्थित थारू बघोरी पुलिया के पास जसनदीप सिंह उर्फ जस्सी पुत्र मलकीत सिंह निवासी मुंडलिया इलाही बख्श, थाना अमरिया, पीलीभीत को मोटरसाइकिल पर 150 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.