उन्नाव, मार्च 27 -- उन्नाव। शराब ठेके के बाहर हुई जमकर मारपीट और हंगामा करने की वारदात के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के पहुंचते ही आरोपितों ने गालीगलौज और अभद्रता की। यहां तक लाइन हाजिर कराते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपित शराब पीने के बाद आपस में झगड़ा कर रहे थे। आसपास के लोगों को भी डराने की कोशिश कर रहे थे। इलाके में भय का माहौल बन गया था। सूचना पर पुलिस बल पहुंचा तो आरोपित गालीगलौज और अभद्रता करते हुए धमकाने लगे। ऊंची पहुंच बताते हुए पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कराने के साथ वर्दी उतरवाने की धमकी दी। पुलिस बल ने आरोपितों 30 वर्षीय राजा तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी उम्मीदों के शहर और विशाल उर्फ आयुष गौतम पुत्र बूधर प्रसाद निवासी पूरब खेड़ा निवासी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया , जहां से...