पुलिस को धन्यवाद, लेकिन फरार बदमाशों को भी अंजाम तक पहुंचाया जाए- सतबीर फौजी
शामली, अगस्त 31 -- शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो आरोपितों के मारे जाने के बाद मृतक के पिता सतबीर सिंह फौजी ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह अभी आधे संतुष्ट हैं और उनके दिल को पूरी शांति नहीं मिली है। उन्होंने फरार दोनों आरोपितों को भी गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की। सतबीर फौजी ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई कर अच्छा काम किया है, लेकिन अभी मामले में शामिल दो बदमाश फरार हैं। उन्होंने कहा कि हत्याकांड की जड़ तक पहुंचकर पूरे गैंग को समाप्त किया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में शामली में किसी अन्य परिवार के बच्चे की इस तरह हत्या न हो। उन्होंने कहा कि शामली उनका घर है और वह चाहते हैं कि घटना में शामिल सभी आरोपितों को उनके किए की सजा मिले। यह भी पढ़ें- भरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.