प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- गड़वारा, हिन्दुस्तान संवाद। मादक पदार्थ बिक्री की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर वहां मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके से चार बाइक को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। अंतू थानाक्षेत्र के रामनगर तिवारीपुर गांव में पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात गांजा की बिक्री व खरीद के लिए कुछ लोग इकट्ठा हुए थे। सूचना मिलते ही अंतू पुलिस ने छापा मारा तो वहां पर मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोग भाग निकले। मौके से बरामद चार बाइक को पुलिस चौकी उठा लाई। गड़वारा चौकी इंचार्ज सचिन यादव ने बताया कि गांजा बेचने की सूचना पर छापामारी की गई थी, लेकिन लोग भाग निकले। मौके से बरामद बाइकों को सीज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...