बिहारशरीफ, अप्रैल 11 -- चेवाड़ा, निज संवाददाता। एकरामा मार्ग के गडुआ मोड़ के निकट शराब लेकर जा रहा एक युवक पुलिस वाहन को देख शराब, मोबाइल और साइकिल छोड़ कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि फरार युवक का मोबाइल, साइकिल और थैले में रखी नौ लीटर शराब जब्त कर ली गयी है। युवक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...