अलीगढ़, अप्रैल 28 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। देहलीगेट थाना क्षेत्र के कैलाश गली में मंगलवार रात को पुलिस को देखकर वारंटी ने दीवार में सिर मारकर फोड़ लिया। पुलिस आरोपी को पकड़ने गई थी। वह पॉस्को एक्ट में वांछित चल रहा था। घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है। कैलाश गली निवासी शानू पॉस्को एक्ट में वांछित चल रहा है। मंगलवार की रात थाना पुलिस उसे पकड़ने गई थी। जैसे ही शानू ने पुलिस को देखा तो दीवार में सिर मार लिया। जिसमें वह घायल हो गया। यह देख पुलिस कर्मियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। घायल अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस उसे थाने ले गई। यह भी पढ़ें- वांछित को पुलिस ने दबोचा थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी पॉस्को एक्ट में वांछित था। पुलिस को देखकर दीवार में सिर मार लिया था। आरोपी को उपचार के बाद थाने लाया गया है। ...