फतेहपुर, जून 15 -- फतेहपुर। यूपी डायल-112 पर लगातार मिल रही फर्जी सूचनाओं ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। शराब के नशे में या शरारतन कुछ लोग हत्या, गौकशी, मारपीट और अन्य गंभीर घटनाओं की झूठी जानकारी देकर पुलिस को मौके पर दौड़ाते हैं। अब पुलिस फर्जी सूचना देने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि फर्जी सूचना देनें वालों को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों की रातें हवालात में कटेंगी। जिले में डायल-112 पर फर्जी सूचनाएं देने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। आए दिन कुछ लोग शराब के नशे में या शरारतन हत्या, गौकशी, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों की झूठी जानकारी देकर पुलिस को भ्रमित कर रहे हैं। ऐसी सूचनाएं मिलने पर पुलिस कर्मी तत्काल मौके के लिए रवाना होते हैं, लेकिन...