शामली, अक्टूबर 2 -- शामली। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी को परिजनों एवं खाप चौधरियों की और से पांच अक्टूबर तक समय पलिस को दिया गया है। ऐसे में अल्टीमेटम की मियाद पूरी होने में महज दो दिन बाकी हैं। परिजनों ने स्पष्ट किया है कि तय समय तक कार्रवाई नहीं हुई तो परिवार ग्रामीणों और शुभचिंतकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा। दूसरी ओर पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक अभी एक दिन पहले पकड़े गए एक आरोपी से पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है। यह भी पढ़ें- हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की साजिश में कड़ी रहा रोहित लाडला गिरफ्तार इसी पर पुलिस काम कर रही है। 26 अगस्त की शाम आर्यपुरी नाला पटरी स्थित जिम से बाहर निकलते समय अंकित बालियान की गोली मा...