फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर। मेट्रोमोनियल साइट के नाम पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर मामले की जांच में टेलीकाम कंपनी का जवाब महत्वपूर्ण हो गया है। क्राइम ब्रांच ने कंपनी को नोटिस दी है। पूछा है कि एक साथ थोक में सिम किन नियमों के तहत ठगों को दिये गए थे। हालांकि कंपनी के एरिया मैनेजर अमनदीप ने उपस्थित होकर जांच टीम को जवाब दिया था। जिसमें उन्होंने फर्म के नाम पर सिम जारी होने की बात कही थी। हालांकि पुलिस ने कंपनी से लिखित में जवाब मांगा है। अब तक कंपनी की ओर से जवाब नहीं भेजा गया है। बता दें कि साइबर थाना पुलिस ने शहर के देवीगंज में किराये के मकान में चल रहे एक फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़ किया था। मौके से पुलिस ने तीन युवतियों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया था। मौके से करीब 144 सिम कार्ड प्राप्त हुए थे। जिसमें 127 सिम एक ही कंपनी के थे। माम...