पुलिस को चकमा देकर फरार आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर
मधुबनी, जून 10 -- झंझारपुर,निज संवाददाता। हथकड़ी खोलकर पुलिस को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हुए शातिर आरोपी ने आखिरकार 48 घंटे के भीतर कानून के सामने घुटने टेक दिए हैं। मामला लखनौर थाना क्षेत्र के गुनाकरपुर का है, जहां का रहने वाला आरोपी इशांत कुमार उर्फ सोनू सिंह उर्फ प्रशांत कुमार सोनू बीते सात जून को पुलिस अभिरक्षा से भाग निकला था। चौतरफा दबाव और पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद आरोपी ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया। सात जून को आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। लखनौर थाना पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लिया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- मोना झा हत्याकांड में विधि विरुद्ध बालक ने किया आत्मसमर्पण पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.