मुंगेर, जून 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में चोरों ने आदर्श थाना जमालपुर में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष टीपू सुल्तान के बंद पड़े किराये के मकान को निशाना बनाकर नकदी एवं कीमती जेवरात की चोरी कर ली। इस घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि चोरों ने सीधे एक पुलिस अधिकारी के आवास में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार अपर थानाध्यक्ष टीपू सुल्तान छोटी दौलतपुर स्थित वी-मार्ट के पीछे चंद्रशेखर झा के मकान में पिछले एक वर्ष से किराये पर रह रहे हैं। उन्होंने थाना में दिए आवेदन में बताया कि 16 मई को एक मामले के अनुसंधान के सिलसिले में घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। इसी बीच 5 जून की सुबह पड़ोसी ने फोन कर सूचना दी कि उनके मकान का मुख्य दर...