आगरा, फरवरी 27 -- बल्केश्वर क्षेत्र में यमुना नदी से भैंसों को बाहर निकलवाने के दौरान हुए विवाद और पथराव के मामले में अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगर निगम की ओर से दी गई तहरीर पर थाना कमलानगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार को कमलानगर पुलिस चौकी के सब इंस्पेक्टर अमित सिंह ने नगर निगम प्रवर्तन दल के अधिकारियों के साथ मौके का मुआयना किया। इस दौरान निगम प्रवर्तन दल में तैनात कैप्टन जीएस चाहर और सूबेदार सुखवीर भी मौजूद रहे। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। प्रवर्तन प्रभारी कर्नल राहुल गुप्ता ने बताया कि पथराव की घटना में घायल हुए वाहन चालक बंटी और हवलदार सुनील के बयान दर्ज किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और कर्मचारियों पर हमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.