पुलिस के हत्थे चढ़े महिला के बाले लूटने वाले चार लुटेरे
कानपुर, सितम्बर 10 -- कानपुर देहात। सिकंदरा क्षेत्र के मानपुर की पुलिया के पास लूटपाट के इरादे से एकत्र हुए गाजियाबाद व हापुड के चार शातिर लुटरों को पुलिस ने दबोच लिया। थाने लाकर की गई पूछताछ में चारों ने 21 अगस्त को एक महिला को झांसा देकर कान के बाले लूटने की स्वीकारोक्ति की। उनके कब्जे से पुलिस ने 4 मोबाइल व 7450 रुपये बरामद कर लिए। पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों का चालान कर दिया। अमराहट थाना क्षेत्र के रजौली गौहानी निवासी वीरेंद्र कुमार की पत्नी को सिकंदरा के पास झांसा देकर बाइक सवारों ने 21 अगस्त की शाम को उसके कान के सोने के बाले लूट लिए थे। यह भी पढ़ें- Hajipur News: सराय में 12 घंटे में चेन स्नेचिंग का खुलासा, तीन स्नेचर गिरफ्तार, लूटे गए गहने बरामद मामले में पीड़िता के पति ने 22 अगस्त को अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ सिकंदरा थाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.