अंबेडकर नगर, जून 24 -- भीटी, संवाददाता। लूट के मामले में महरुआ पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने लूट के दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक के साथ नगदी भी बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुरगूपुर-जमालपुर पुलिया के पास से दोनों को गिरफ्तार किया। महरुआ के उपनिरीक्षक प्रभात कुमार, कांस्टेबल अयूब एवं प्रशांत पांडेय चोरी की घटनाओं के बारे में आपस में वार्ता कर ही रहे थे कि जरिए मुखबिर से मिली सूचना पर सुबह दुरगूपुर-जमालपुर मार्ग पहुंच गए जहां से रामपुर नोनसिला निवासी युवराज निषाद एवं सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के कटघर पट्टी निवासी शिवम निषाद को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से दो बाइक, चार मोबाइल फोन के साथ दो हजार रुपए नगदी भी बरामद किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...