संतकबीरनगर, जून 1 -- संतकबीरनगर, निज संवादाता। मेंहदावल पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के हत्थे मुहिया पुल के पास से 02 शातिर बदमाश चढ़ गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी की बाइक, अवैध गांजा, लाल मिर्च पाउडर, 06 अदद सिम, 10 हजार रुपये नकदी बरामद हुआ। पकड़े गए बदमाशों ने अभी हाल में ही मेंहदावल क्षेत्र में एक महिला से हुई चेन छिनैती की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की。 यह भी पढ़ें- पांच साल बाद जेल से छूटा नाटे, रिश्ते के भांजे संग खड़ा किया गैंगगिरफ्तारी की जानकारी * एसपी संदीप कुमार मीना ने बताया कि सूचना के आधार पर मेंहदावल एसओ राकेश कुमार सिंह और एसओजी प्रभारी रजनीश राय की संयुक्त टीम ने मुहिया पुल के पास घेराबंदी करके बाइक सवार दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान मोहम्मद कामिल उर्फ अली निवासी सिधारीपु...