कोडरमा, जून 5 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। तिलैया पुलिस ने तीन मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, संजीत कुमार का मोबाइल बुधवार की सुबह करीब 3 बजे ब्लॉक रोड से चोरी हो गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने चोर को ब्लॉक पार्क के पास पहचान लिया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे ब्लॉक चिल्ड्रेन पार्क के समीप पकड़ लिया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिंस कुमार (23 वर्ष), निवासी जेपी नगर इंदरवा चौक के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान प्रिंस कुमार की निशानदेही पर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। तीनों से पूछताछ जारी है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...