मेरठ, अप्रैल 23 -- सरधना क्षेत्र में गोकशी की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने गोकशी में प्रयुक्त होने वाले उपकरण, छोटा हाथी आदि सामान बरामद किया है। गुरुवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया। बता दें, कि बीती 15 अप्रैल को बेगमाबाद गांव के जंगल में रजवाहे के निकट गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया था। ग्रामीणों ने गोकशी की सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने अवशेष जांच के लिए भेज दिए थे। इसके अलावा मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई थी। यह भी पढ़ें- गोकशी की सूचना पर छापेमारी, मौके से 145 किलो मांस बरामद बुधवार को पुलिस ने मिलक टेहरकी रजवाहे से तीन आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर धर दबोचा। पूछताछ में की गई तो तीनों गोकश नि...