रुडकी, अप्रैल 3 -- अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत मंगलौर पुलिस को कामयाबी मिली है। गुरुवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी के मामले में एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान ग्राम सिख्खर निवासी निकित को संदिग्ध अवस्था में रोका गया। जब उससे बरामद बाइक के कागजात मांगे गए, तो वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त बाइक चोरी की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है। इंस्पेक्टर भगवान महर ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के साथ इस गिरोह में औ...