पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, तमंचा-जेवर समेत 14,500 बरामद
बाराबंकी, जून 24 -- बेलहरा (बाराबंकी)। बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर तीन थानों की चोरियों का खुलासा किया है। आरोपी के पास से अवैध असलहा, कारतूस, चांदी के जेवर व नकदी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी राकेश कोरी पुत्र प्रकाश कोरी, निवासी असईपुर, थाना रामपुर मथुरा, सीतापुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह केशरई गांव में पुद्दु के घर हुई चोरी में शामिल था और वारदात के बाद से फरार चल रहा था। केशरईपुर गांव में चोरी की घटना को अंजाम देकर भागते वक्त ग्रामीणों से घिरने पर फायरिंग करते हुए भाग निकला था। थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 12 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, लावा कंपनी का मोबाइल, तीन जोड़ी पायल, एक माला, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.