रांची, मार्च 30 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के खिलाफ रांची पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके खास शूटर सचिन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मूलरूप से धनबाद के रहने वाले सचिन ने ही टीटोस रेस्टोरेंट में गोलीबारी की थी। सचिन से पूछताछ में पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। बता दें कि इससे पहले प्रिंस के चार गुर्गों को गिरफ्तार कर रांची पुलिस जेल भेज चुकी है। पुलिस को पता चला है कि जेल में बंद कुबेर ने सचिन से संपर्क कर रेस्टोरेंट में गोलीबारी करने के लिए एक लाख रुपए की सुपारी देने की बात की थी। इसके लिए कुबेर ने उसे 10 हजार रुपए एडवांस के रूप में दिए थे। साथ ही कहा था कि वारदात को अंजाम देने के बाद शेष राशि दी जाएगी। सिटी एसपी पारस राणा ने मामले का खुलासा करते हुए रविवार को बताया कि आठ मार्च को टीटोस रेस्टोरेंट में हुई ...