फतेहपुर, मार्च 29 -- विजयीपुर। किशनपुर कस्बा के नागा बाबा मंदिर के पास हो रहे एक भवन के निर्माण में शिकायत पर पहुंची पुलिस टीम के सामने निर्माण करवा रहे व्यापारी युवक ने खुद पर डीजल डाल कर आत्मदाह का प्रयास किया। मौजूद लोगों और पुलिस कर्मियों ने युवक के हाथ से बोतल और माचिस छीन कर युवक को अलग किया। व्यापारी ने आरोप लगाया कि वह अपनी खरीदी जमीन पर निर्माण करवा रहा है, लेकिन पुलिस बार-बार बेवजह काम बंद करवाने आ जाती है। हंगामे की सूचना पर एसडीएम, एएसपी मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने पैमाइश की। जांच बाद निर्माण कराने की अनुमति दी। किशनपुर कस्बा निवासी व्यापारी अनिल शुक्ला और आभास शुक्ला ने नागा बाबा मंदिर के पास जमीन खरीदी थी। अनिल शुक्ला का दावा है कि दाखिल खारिज होने के बाद शनिवार से निर्माण शुरु किया था। जिसमें विपक्षी हिस्सेदार कमल किशोर अ...