रामपुर, दिसम्बर 20 -- मेड़ का विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस के सामने ही आरोपी मारपीट पर उतारू हो गए। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। घटना मिलकखानम क्षेत्र के दो गांव से जुड़ी हुई। माटखेड़ा मैं जमीन की मेड़ को लेकर दो पक्षों में विवाद था। सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाना चाह। लेकिन पुलिस के सामने ही दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। पुलिस ने मौके से चार आरोपी जाबिर, जुबेर, रशीद और दानिश को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा मामला थाना क्षेत्र के दारानगर गांव का था। गांव में रास्ते का विवाद सुलझाने पुलिस गई हुई थी। पुलिस के सामने वहां पर भी आरोपी मारपीट करने लगे। पुलिस ने दो आरोपी राम सिंह एवं एक अन्य को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए सभी आरोपियों पर कानूनी कार...