प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 19 -- कुंडा। कोतवाली क्षेत्र के मनगढ़ चौकी इंचार्ज मृत्युंजय पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी। 18 मई को 10 बजे बल्दी का पुरवा गांव में मारपीट की जानकारी हुई। वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक पक्ष से रोहित दूसरे पक्ष से राहुल पटेल के लोग मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर भी वे नहीं माने। काफी देर बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने सभी का सीएचसी लाकर इलाज कराया। दरोगा मृत्युंजय पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने रोहित, राहुल, सुदामादेवी, राहुल पटेल, गेदांकली पत्नी राम नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग मारपीट में छह लोग घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...