पुलिस के सामने दबंग उठा ले गए कटा पेड़
कौशाम्बी, मई 21 -- करारी थाना क्षेत्र के नसरूल्लापुर गांव की कविता देवी गांव के अन्य लोगों के साथ गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंची। गांव के एक दबंग के खिलाफ शिकायत करते हुए बताया कि उसके पूर्वजों ने महुआ का पेड़ लगाया था। इसकी देखभाल उसके परिजन करते थे। गांव के दबंग के इशारे पर महुआ के पेड़ को जेसीबी से गिरा दिया गया। इसके बाद जबरन वह लोग लकड़ी ले जाने लगे। इसका विरोध किया तो उनको मारने की धमकी दी गई। सूचना यूपी 112 पुलिस को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय थाना जाने की सलाह दी। इसी बीच पुलिस की ही मौजूदगी में दबंग लकड़ी उठा ले गए। अब उनको लगातार धमकी दी जा रही है। करारी थाना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.