मधेपुरा, अप्रैल 11 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड दो में शुक्रवार की अहले सुबह करीब तीन बजे छापामारी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिस के साथ दुर्व्यवहार करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बताया गया गुरुवार की रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया था। इसी क्रम में शुक्रवार की अहले सुबहकरीब तीन बजे कोल्हायपट्टी पंचायत वार्ड दो में गुलाबचंद यादव के घर पर छापेमारी किया जा रहा था। इसी दौरान गुलाबचंद यादव, धर्मराज कुमार, नीरज कुमार ने पुलिस के साथ बदतमीजी कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर दिया। पुलिस के साथ हाथापाई व दुर्व्यवहार किया गया। जिससे सरकारी कार्य छापामारी में बाधा उत्पन्न हो गया। पुलिस ने मौके वारदात से उक्त तीन लोगों को गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.