झांसी, फरवरी 28 -- नबाबाद थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहल्ला खुशीपुरा स्थित बैजू का बगीचा में जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें जमकर लाठी-डंडे चले। यही नहीं समझाने गई पुलिस के सामने भी आक्रोशित लोगों ने सरिया-रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस एफआईआर जांच शुरू कर दी है। मामला दो दिन पुराना बताया जा रहा है। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना 'हिन्दुस्तान' ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मोहल्ला खुशीपुरा के बैजू का बगीचा इलाके में रहने वाले अनिरुद्ध यादव और बहादुर राय, कमल किशोर राय कुछ-कुछ दूरी पर रहते हैं। पिछले दिनों अनिरुद्ध के भाई कुमार यादव ने पुलिस क...