नई दिल्ली, मार्च 2 -- Kannauj News: यूपी के कन्नौज में सौरिख थाना क्षेत्र के अल्हादादपुर गांव में पुलिस जांच के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की कर दी। चर्चा है कि ग्रामीणों ने पुलिस की गिरफ्त से एक अभियुक्त को भी छुड़ा लिया। हालांकि पुलिस इस बात को सिरे से नकार रही है। इस मामले में रविवार को 13 नामजद सहित कुल 33 लोगों के खिलाफ दरोगा ने मुकदमा दर्ज कराया है। इस मामले में दो नामजद अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। 19 फरवरी को सौरिख कस्बा के संजयनगर निवासी साहिल पुत्र भगवान दास बाल्मीकि का अल्हादादपुर गांव निवासी विनय बाल्मीकि के साथ झगड़ा हो गया था। साहिल की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। 28 फरवरी की शाम को उपनिरीक्षक उमेशचंद यादव अपने हमराह सिपाहियों डालचंद ...