जहानाबाद, अप्रैल 28 -- जहानाबाद, निज संवाददाता। जिले के नगर थाने की पुलिस को रविवार की रात एक भटकता हुआ बच्चा मिला, जिसे नगर थाना लाया गया। छानबीन के बाद बच्चे की पहचान टेहटा थाना क्षेत्र के निवासी जितेंद्र पंडित के 7 वर्षीय पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई। नगर थानाध्यक्ष ने व्यक्तिगत रूप से रुचि दिखायी एवं मिली जानकारी के आधार पर परिवार वालों से संपर्क किया। लापता बच्चों के परिजन को बच्चे की बरामदगी की सूचना मिलते हैं दौड़े भागे नगर थाने पहुंचे। बाद में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद बच्चे को उसके माता-पिता को सुपुर्द कर दिया। सकुशल बच्चा मिलने पर परिजनों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है। यह भी पढ़ें- परिजनों से बिछड़े बालक को पुलिस ने परिजनों के किया सुपुर्द

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...