फतेहपुर, मार्च 17 -- फतेहपुर। पीड़ितों के लिये पुलिस के दरवाजे हर समय खुले हों और थानों में उनकी सुनी जाए। फरियादी बेझिझक अपनी शिकायत थाने पहुंच कर सके। अपराध नियंत्रण संग पुलिस के व्यवहार में सुधार लाना पहली प्राथमिकता होगी। साइबर अपराध और सड़क हादसों में कमी लाने को लेकर प्लान बनाकर काम किया जाएगा। यह बातें मंगलवार को पुलिस लाइन में मीडिया से बातचीत में नवागत एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कही। रविवार को पुलिस अधीक्षक का चार्ज संभालने वाले 2018 बैच के आईपीएस अफसर अभिमन्यु मांगलिक ने अपनी प्राथमिकताएं बताईं। कहा कि थानों में देखा गया है कि पुलिस कर्मी फरियादियों से अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं। राह चलते डंडा मारने वाली पुलसिंग नहीं चलेगी। ज्यादा से ज्यादा जन सुनवाई हों, पुलिस सुगम रहे यह प्राथमिकता में रहेगा। कानपुर-प्रयागराज हाईवे समेत स्टेट ह...